रतलाम को मिलीं दो महिला अधिकारी : आर्ची हरित ने डिप्टी कलेक्टर का और प्राची गायकवाड़ ने नायब तीहसालदार का पदभार ग्रहण किया

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित दो महिला अधिकारियों ने रतलाम जिले में अपने-अपने पदभार ग्रहण किए।

Feb 5, 2024 - 22:44
 0
रतलाम को मिलीं दो महिला अधिकारी : आर्ची हरित ने डिप्टी कलेक्टर का और प्राची गायकवाड़ ने नायब तीहसालदार का पदभार ग्रहण किया
आर्ची हरित (डिप्टी कलेक्टर) एवं प्राची गायकवाड़ (नायब तहसीलदार)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में दो चयनित दो महिला अधिकारियों की पदस्थापना रतलाम जिले में हुई है। दोनों ही ने अपने-अपने पदभार ग्रहण कर लिए।

 डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित आर्ची हरित की पदस्थापना रतलाम जिले में की गई है। उन्होंने रतलाम कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय कि आर्ची ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रतलाम नगर के स्कूल से प्राप्त की है। 

इसी प्रकार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में ही चयनित प्राची गायकवाड़ की नियुक्ति नायब तहसीलदार के रूप में हुई है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।