सदस्यता अभियान : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

Oct 19, 2024 - 19:37
Oct 19, 2024 - 19:54
 0
सदस्यता अभियान : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भाजपा के सक्रिय सदस्य बने
भाजपा की सक्रिय सदस्यता के आवेदन की पूर्ति करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान जोर-शोर से आरंभ हो गया है। इसके तहत निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले भाजपा सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सक्रिय सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को सक्रिय सदस्य बनाया।

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य अनवरत चलेगा। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सक्रिय बनाने के दौरान जिला सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य मनोहर पोरवाल, विधानसभा सदस्यता प्रभारी जयवंत कोठारी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, राकेश परमार, नितिन लोढ़ा, प्रवीण सोनी, शेरू पठान, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मंडल महामंत्री हेमंत राहौरी आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।