चप्पल से उतारा भूत ! मौलवी ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, मां ने देखा तो भरी पंचायत में चप्पल से पीटा, देखें वायरल वीडियो

भूत भगाने के नाम पर युवती से अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़िता की मां ने भरी पंचायत में एक मौलवी की चप्पलों से पिटाई कर दी।

Sep 30, 2024 - 03:54
Sep 30, 2024 - 11:15
 0

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला द्वारा भरी पंचायत में एक मौलाना की चप्पल से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौलाना ने महिला की बेटी को भूत उतारने के बहाने एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। युवती की मां अचानक कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर नगर पंचायत के ततारपुर मोहल्ले का है। इसमें एक महिला एक एक व्यक्ति को चप्पलों से पीट रही है और वहां मौजूद लोग उसे बचाते नजर आ रहे हैं। चप्पल से पिटने के बाद उक्त व्यक्ति हाथ जोड़ते भी नजर आ रहा है। इसके बाद महिला सहित अन्य कुछ बातें भी कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मुस्लिम समाज की एक पंचायत का जिसमें पिट रहा व्यक्ति क्षेत्र का मौलवी है जिसका नाम फुरकान है। फुरकान क्षेत्र के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के साथ ही झाड़-फूंक का भी काम करता है।

(हाथ जोड़ता मौलवी फुरकान)

भूत भगाने के बहाने ले गया कमरे में

जानकारी अनुसार युवती की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसकी मां उसे मौलवी फुरकान के पास ले गई थी। फुरकान ने महिला से कहा कि आपकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। उसने कहा कि एकांत में झाड़-फूंक करना होगी। इसके बाद वह युवती को अलग एक कमरे में ले गया।

(आक्रोशित महिला को समझाते समाज के वरिष्ठ।)

बेटी की चीख सुन मां कमरे में घुसी तो दंग रह गई

काफी देर तक बेटी बाहर नहीं आई तो मां को चिंता सताने लगी। तभी अंदर से बेटी की चीख सुनाई दी। दरअसल, मौलवी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसका वह विरोध कर रही थी। इस दौरान मौलवी ने उसे धमकाया भी। बेटी की चीख सुन उसकी मां ने पूछा कि क्या हुआ तो मौलवी ने कह दिया कि इस पर भूत हावी हो गया है, तुम बाहर ही बैठो। युवती की मां को यह बात हजम नहीं हुई तो वह कमरे में घुस गई। अंदर का नजारा देखा तो वह दंग रह गई। वहां युवती बदहवास हालत में पड़ी थी और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे जिससे महिला भड़क गई।

शिकायत करने पर बुलाई पंचायत

आक्रोशित महिला ने समाज के जिम्मेदारों से शिकायत की। जिम्मेदारों ने आरोपी को पुलिस और बदनामी से बचाने के लिए वरिष्ठों ने पंचायत आहूत की। पंचायत में आरोपी फुरकान को देखते ही महिला आग बबूला हो गई और चप्पल उतार कर पिटाई शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को रोका। इसके बाद महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौलवी की करतूत बताई। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।