“अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026” 24 मई को, NEET, JEE, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी की पहल

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट रतलाम द्वारा 24 मई को अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा निशुल्क होगी और विद्यार्थियों को NEET, JEE, UPSC सहित करियर मार्गदर्शन मिलेगा।

“अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026” 24 मई को, NEET, JEE, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी की पहल
अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) 2026” का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा में इस वर्ष कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का सिलेबस पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा। संस्थान ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही NEET, JEE, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक करना तथा उनकी क्षमता को पहचानकर सही दिशा प्रदान करना है।

परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित यह परीक्षा पूर्णतः नि:शुल्क रहेगी। परीक्षा के साथ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए फ्री काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 10वीं के बाद विषय चयन को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अनुभवी मेंटर्स एवं एक्सपर्ट टीम विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

करियर गाइडेंस और स्वल्पाहार भी रहेगा आकर्षण

संस्थान के अनुसार परीक्षा के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही विशेष करियर गाइडेंस सत्र आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई दोपहर 2.00 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित अभ्यास इंस्टीट्यूट कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्थान ने विद्यार्थियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, क्योंकि सीटें सीमित हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए संस्थान द्वारा लिंक भी जारी किया गया है।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1S9YGx9Z2jtUwvsFxsbazExGEVPVzo9g0DpH4cwszWJ11MA/viewform?usp=header

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

स्थान: अभ्यास इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम
संपर्क: 9664246309, 9799535574