अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया, निगम अमले ने किया स्वागत

रतलाम नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत को सौंपी गई है। गेहलोत ने शनिवार को निगम पहुंच कर पदभार ग्रहण किया।

Jul 30, 2022 - 20:29
Jul 31, 2022 - 15:31
 0
अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया, निगम अमले ने किया स्वागत
प्रभारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते उपायुक्त विकास सोलंकी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के आदेश अनुसार अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्हें सोमनाथ झारिया की सेवानिवृत्ति नियत होने से उक्त जानकारी दी गई।

सोमनाथ झारिया की अधिवार्षिकी की आयु 31 जुलाई 2022 को पूरी होने पर उनकी सेवानिवृत्त नियत है। इसके चलते प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत को अपने कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक आयुक्त नगर पालिक निगम रतलाम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गेहलोत ने शनिवार को नगर निगम पहुंचे और आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। पदभार ग्रहण करने के दौरान उपायुक्त सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी. के. जायवाल, सहायक यंत्री श्याम सोनी, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए. पी. सिंह, उपंयत्री राजेन्द्र मिश्रा, बी. एल. चौधरी, सुहास पंडित, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा निजामपुरकर, कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा, निज सहायक सुभाष गोयल सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।