प्रशासन के दल ने मथुरी में 0.700 हेक्टेयर सरकारी जमीन से हटाए 39 अवैध निर्माण, 1.69 करोड़ रुपए की है जमीन

जिले में सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाने का अभियान जारी है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने 39 अतिक्रमण हटा कर 0.700 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई।

Feb 5, 2022 - 01:55
 0
प्रशासन के दल ने मथुरी में 0.700 हेक्टेयर सरकारी जमीन से हटाए 39 अवैध निर्माण, 1.69 करोड़ रुपए की है जमीन
मथुरी स्थित शासकीय जमीन जिसे शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के मथुरी गांव स्थित शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाए गए।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। प्रशासनिक दल ने 1 करोड़ 69 लाख रुपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान 0.700 हेक्टेयर क्षेत्र से 39 निर्माण हटाए गए। कार्रवाई में तहसीलदार गोपाल सोनी भी शामिल थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।