जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 29 अप्रैल को, समिति ने आलोट के विद्यालय के लिए जारी किए 2776 प्रवेश पत्र

जवाहर नवोदय विद्यालय की सत्र 2023-24 की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं।

Apr 14, 2023 - 07:14
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 29 अप्रैल को, समिति ने आलोट के विद्यालय के लिए जारी किए 2776 प्रवेश पत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम   जवाहर नवोदय विद्यालय की सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitems.rcil.gov.in/ nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र प्राप्त करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर 29 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। जवाहर नरोदय विद्यालय आलोट के कुल 2776 प्रवेश-पत्र जारी किए गए हैं। इनमें आलोट के 936, बाजना के 907 एवं जावरा के 933 प्रवेश-पत्र जारी किए गए हैं।

उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय आलोट, बाजना एवं जावरा को भी ऑनलाइन प्रदान कर दिए गए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोट, बाजना, जावरा के मार्गदर्शन में जनशिक्षकों के माध्यम से प्रवेश-पत्र संबंधित आवेदकों के विद्यालय तक पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। चयन परीक्षा आलोट के 2, बाजना के तथा जावरा 3 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।