अब नहीं मिलेगी छुट्टी : सैलाना नगर परिषद में चुनाव के कारण लगाया अवकाश पर प्रतिबंध, परिणाम जारी होने तक प्रभावी रहेगी रोक

सैलाना नगर परिषद में चुनाव आचार संहिता लागू होने से सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध चुनाव परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगा।

Sep 7, 2022 - 20:48
 0
अब नहीं मिलेगी छुट्टी : सैलाना नगर परिषद में चुनाव के कारण लगाया अवकाश पर प्रतिबंध, परिणाम जारी होने तक प्रभावी रहेगी रोक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की नगर परिषद सैलाना में आम निर्वाचन होना है। इसके लिए आदर्श आचरण संहिता लागू है। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब किसी को भी बिना वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के छुट्टी नहीं मिलेगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि निर्वाचन के परिणाम घोषित होने के अवधि तक के लिए जिले में राज्य शासन एवं राज्य शासन के उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं, नगरीय निकाय, शासकीय तथा अर्ध शासकीय विभागों में सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों का अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। अवकाश स्वीकृति के लिए प्रकरण सिर्फ उस स्थिति में अनुशंसित किया जाएगा। जब संबंधित का अवकाश पर जाना अत्यंत आवश्यक हो।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।