बड़ा फेरबदल ! रतलाम जिले के 72 पंचायत सचिव के तबादले, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश

  जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिले के 72 पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। सूची प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के आधार पर जारी की गई है।

Jun 17, 2025 - 21:11
 0
बड़ा फेरबदल ! रतलाम जिले के 72 पंचायत सचिव के तबादले, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश
तबादले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे 72 पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। तबादला आदेश जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव ने जारी किया है। सूची मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के 22 मई 2025 को जारी स्थानांतरण नीति के अनुसार जारी की गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के पश्चात किया गया है। कुल 72 पंचायत सचिवों में से सिर्फ तीन ही ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर हुआ है जबकि शेष को प्रशासकीय व्यवस्था के तहत एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा गया है। बता दें कि जिले में पंचायत सचिवों के तबादले लंबे समय से नहीं हुए थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।