पवन चक्की पर डकैती की साजिश नाकाम, 8 आरोपी गिरफ्तार; हथियार, बोलेरो और 5.428 किलो गांजा जब्त

रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र में पवन चक्की पर डकैती की योजना बना रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हथियार, बोलेरो वाहन, 5.428 किलो गांजा सहित करीब ₹5.58 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

पवन चक्की पर डकैती की साजिश नाकाम, 8 आरोपी गिरफ्तार; हथियार, बोलेरो और 5.428 किलो गांजा जब्त
पवन चक्कीर पर डकैती डालने की साजिश रचते एक नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार।

बिलपांक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खंडहर में बना रहे थे डकैती की योजना; दो तलवार, पांच दरांते और इलेक्ट्रॉनिक कटर सहित ₹5.58 लाख का मशरूका बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने पवन चक्की पर डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार तलवार, पांच दरांते, एक इलेक्ट्रॉनिक कटर, एक बोलेरो वाहन तथा 5.428 किलोग्राम गांजा सहित करीब 5.58 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने बीएनएस, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू-नीमच फोरलेन स्थित सरवड़ के पास एक खंडहर में आठ बदमाश हथियारों से लैस होकर एकत्र हैं और पास स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की साजिश रच रहे हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अय्यूब खान ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

खंडहर से सभी आरोपी दबोचे

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर आठ संदिग्ध व्यक्ति मिले, जो पुलिस के अनुसार पवन चक्की पर डकैती की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

हथियार, गांजा और वाहन जब्त

आरोपियों के कब्जे एवं मौके से पुलिस ने 2 धारदार तलवार, 5 दरांते, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर, बोलेरो वाहन क्रमांक MP09 CP 0586 तथा 5.428 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा शराब के खाली क्वार्टर, बीड़ी के बंडल, डिस्पोजल और पानी की खाली बोतलें भी जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 58 हजार रुपए बताई गई है।

पूछताछ में डकैती की साजिश स्वीकारी

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पास स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया। मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 501/2026 दर्ज कर धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट तथा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनोद पिता गौतम डिण्डोर (19), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  2. अनिल पिता प्रभु मईड़ा (19), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  3. कैलाश पिता जोखा निनामा (25), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  4. संदीप पिता धारासिंह निनामा (26), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  5. रामलाल पिता जीवन निनामा (28), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  6. सुरेन्द्र पिता पुंजा मईड़ा (21), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना आम्बापुरा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
  7. सतीश पिता कालू कटारा (26), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  8. एक नाबालिग।

ये भी पढ़ें

जब्त सामग्री

  • 2 धारदार तलवार
  • 5 दरांते
  • 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर
  • 1 बोलेरो वाहन (MP09 CP 0586)
  • 5.428 किलोग्राम गांजा
  • शराब के खाली क्वार्टर
  • बीड़ी के बंडल
  • डिस्पोजल
  • पानी की खाली बोतलें

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी अय्यूब खान, चौकी प्रभारी बिरमावल उप निरीक्षक दिनेश राठौर, उप निरीक्षक सुनील सिंह राघव, सहायक उप निरीक्षक अजय रावत, सहायक उप निरीक्षक मानालाल दसोरिया, प्रधान आरक्षक राहुल जाट (67), प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह (483), प्रधान आरक्षक अशोक मईड़ा (404), प्रधान आरक्षक हेमंत परमार (43), प्रधान आरक्षक नरेंद्र चावड़ा (781), प्रधान आरक्षक अनिल शुक्ला (534), प्रधान आरक्षक तेजसिंह जगावत (531), आरक्षक संजय सोनी (1176), आरक्षक श्याम दयाल (628), आरक्षक महेंद्र (267), आरक्षक संजय वास्कले (867), आरक्षक निलेश अवास्या (998), आरक्षक नितेश निनोर (486), आरक्षक विनोद सिंगाड़ (772) तथा आरक्षक राकेश प्रजापत (1185) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें