पांच साल से राखी बांध रही नाबालिग की लुटती रही इज्जत, मुंहबोला भाई गुफरान देखता रहा, मदद की गुहार लगाने पर पीड़िता के बजाय गलत काम करने वाले दोस्त का साथ दिया

रायसेन के उदयपुरा में 16 वर्षीय किशोरी ने मुंहबोले भाई के दोस्त पर ज्यादती का आरोप लगाया। किशोरी का दावा है कि भाई ने बचाने के बजाय दोस्त का साथ दिया। पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पांच साल से राखी बांध रही नाबालिग की लुटती रही इज्जत, मुंहबोला भाई गुफरान देखता रहा, मदद की गुहार लगाने पर पीड़िता के बजाय गलत काम करने वाले दोस्त का साथ दिया
रायसेन में मुहंबोले भाई नें नहीं रखी राखी की लाज।

एसीएन टाइम्स @ रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील से इंसानियत और बहन-भाई जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक के विरुद्ध उसके साथ ज्यादती करने की शिकायत एसपी से की है। इस दौरान उसके मुंह बोले मुस्लिम भाई ने पीड़िता को बचाने के बजाय गलत काम कर रहे अपने दोस्त का साथ दिया। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के उदयपुरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने एसपी को लिखित शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि वह मुहंबोले भाई गुफरान मंसूरी को पांच वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधती आ रही है। उसका आरोप है कि गत 15 अगस्त को गुफरान ने उसे कॉल किया और उसे यह कहकर उदयपुरा स्थित रेस्टहाउस बुलाया कि कोई लड़की उससे मिलना चाहती है। भाई-बहन के रिश्ते पर भरोसा कर किशोरी गुफरान के बुलाने पर रेस्टहाउस पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

शिकायत के अनुसार, रेस्टहाउस पर गुफरान का साथी शिवराज दांगी सफेद रंग की बोलेरो लेकर पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों आरोपी किशोरी को सिलवानी रोड स्थित एक शराब ठेकेदार के ‘28 एकड़’ फार्महाउस पर ले गए। जहां आरोपी शिवराज ने उसके साथ मारपीट कर जबरन गलत काम किया। शिवराज ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी शूट कर लिया। किशोरी के मुताबिक उसने बज वहां मौजूद मुंहबोले भाई गुफरान से मदद की गुहार लगाई तो उसने उसे बचाने के बजाय अपने दोस्त का साथ दिया।

पुलिस पर टालने का लगाया आरोप

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के बाद जब वह शिकायत दर्ज कराने उदयपुरा थाने पहुंची तो वहां पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे बरेली थाने जाने के लिए कह दिया। जब वह बरेली थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी पूरी बात सुने बिना ही मनगढ़ंत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता की मानें तो पुलिस ने एफआईआर में घटनास्थल ‘28 एकड़ फार्महाउस’ का उल्लेख करने के बजाय केवल मकान’ और ‘खेत’ दर्शाया, ताकि मामले की गंभीरता कम दिखाई दे। उसे FIR की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

ये भी पढ़ें

वीडियो वायरल करने और कार से कुचलकर मारने की धमकी का आरोप

शिकायत में पीड़िता ने आरोपियों से लगातार धमकियां मिलने की बात भी कही है। उसके मुताबिक आरोपी उसे वीडियो वायरल करने और कार से कुचलकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों के चलते ही पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी कार्यालय पहुंचे नए तथ्यों की होगी जांच

रायसेन के एडिशनल एसपी दीपक नायक ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी शिवराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने कुछ नए तथ्यों को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है। इनकी निष्पक्ष जांच कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।