भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने किया मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत, आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की बेहतरी में सहयोग के लिए चर्चा भी की

आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत कर कॉलेज की बेहतरी के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

Mar 24, 2024 - 11:17
Mar 24, 2024 - 11:18
 0
भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने किया मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत, आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की बेहतरी में सहयोग के लिए चर्चा भी की
आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम रतलाम आगमन पर भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने उनका स्वागत। इस दौरान करमचंदानी ने कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की बेहतरी के लिए चर्चा की।

आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने डॉ. यादव के मंत्री कार्यकाल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्यों के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

150

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की सुविधाओं में वृद्धि के लिए राशि की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इसमें सहयोग के लिए आगामी समय में विधिवत पत्र भी दिया जाएगा। करमचंदानी ने मुख्यमंत्री से भविष्य में कॉलेज में जब भी कोई आयोजन-समारोह हो तो उसमें बतौर अतिथि उपस्थित होने के लिए भी आग्रह किया।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।