मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव आज रतलाम जिले के दौरे पर, बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव 26 नवंबर को रतलाम जिले में विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। इस दौरान वे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकों में भी शामिल होंगे।

Nov 25, 2022 - 23:55
 0
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव आज रतलाम जिले के दौरे पर, बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मुरलीधर राव, मप्र प्रभारी- भाजपा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव 26 नवंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राव श्री कालिका माता मंदिर में माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकों में भी शामिल होंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राव सुबह 11.30 बजे रतलाम दौरे की शुरुआत श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर करेंगे। माताजी के दर्शन पश्चात् 11.45 बजे शहर विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे वे संतगण से मुलाकात करने जाएंगे।

भोजन अवकाश के पश्चात दोपहर 02.00 बजे शहर विधायक जनसम्पर्क कार्यालय में पार्टी के मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। राव की उपस्थिति में दोपहर 03.00 बजे जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक होगी। शाम 04.00 बजे सैलाना प्रस्थित होंगे। प्रदेश प्रभारी राव सैलाना में शाम 04.30 बजे से कार्तिक मैरिज गार्डन में आयोजित त्रिदेव प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

शाम 05.30 बजे सैलाना में की-वोटर्स की बैठक में शामिल होकर, 6.15 बजे जावरा प्रस्थान करेंगे। जावरा में शाम 07.00 बजे सर्किट हाउस पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् 07.30 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ता से निवास पर जाकर मुलाकात करेंगे और रात्रि में मंदसौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।