भाजपा की सुखेड़ा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, विधायक डॉ. पांडेय की सहमिति पर मंडल अध्यक्ष ने की घोषणा

भाजपा की सुखेड़ा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। 16 स्थायी व 37 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत।

Jan 10, 2023 - 20:40
 0
भाजपा की सुखेड़ा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, विधायक डॉ. पांडेय की सहमिति पर मंडल अध्यक्ष ने की घोषणा
भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी की घोषणा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय व भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से की गई है।

इसमें धनश्याम बैरागी (सुखेड़ा) व कैलाश बारौड (कालूखेड़ा) मंडल महामंत्री बनाए गए हैं। रामरूप पाटीदार, कपिल जायसवाल, राधेश्याम शर्मा, देवेन्द्र सिंह, राधादेवी धनोलिया, पारषदेवी राठौड़ को उपाध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार, अनिल सोलंकी, अणतलाल पाटीदार, तुलसीदेवी कुमावत, अनुसूईयादेवी जाट, मनीषादेवी पांचाल को मंडल मंत्री अनिल कियावत कोषाध्यक्ष व अजय चौधरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

चिमन सिंह बैलारी कार्यालय मंत्री, रमेश पटेल सह कार्यालय मंत्री, राहुल बैरागी मीडिया प्रभारी, सुधीर मालवीय सह मीडिया प्रभारी, प्रतीक राठौड़ सोशल मीडिया प्रभारी, मुकेश कुमावत सह प्रभारी, समरथ भाटी आई.टी. सेल प्रभारी एवं विनोद राठौड़ सह प्रभारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार 16 स्थायी आंमत्रित एवं 37 विशेष आंमत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।