नुक्कड़ सभाएं शुरू : रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने की बात प्रधानमंत्री भी कह गए हैं- चेतन्य काश्यप

भाजपा की नुक्कड़ सभाएं रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हो गईं हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारियां दे रहे हैं।

Nov 5, 2023 - 23:57
 0
नुक्कड़ सभाएं शुरू : रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने की बात प्रधानमंत्री भी कह गए हैं- चेतन्य काश्यप
भाजपा की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते रतलाम शहर भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के बाद अब नुक्कड़ सभा का दौर शुरू हो गया। पहले दिन रविवार रात को बिरियाखेड़ी एवं सज्जन मिल क्षेत्र की आंबेडकर नगर बस्ती में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। इसमें काश्यप ने क्षेत्र के रहवासियों के बीच प्रदेश और नगर की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी।

काश्यप ने कहा कि रतलाम मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनेगा, यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह गए हैं। उन्होंने शहर के समीप मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है। इसका सीधा लाभ आपको मिलेगा। इसमें उद्योग लगने से हमारे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे आपके क्षेत्र की कीमतें भी बढ़ेंगी। सुभाष नगर ओवर ब्रिज का काम जल्द पूरा होगा जिससे बिरियाखेड़ी क्षेत्र सहित कई लोगों को आने जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। आपके परिवार में होने वाले मांगलिक आयोजनों के लिए क्षेत्र में ही मांगलिक भवन का भी निर्माण किया है और स्वास्थ्य के लिए संजीवनी क्लीनिक बन रहे हैं, जिन्हें छोटा अस्पताल भी कह सकते हैं। यहां रोज डॉक्टर के साथ सभी तरह की दवाएं और सभी जांच की सुविधा मिलेगी।

काश्यप ने कहा कि 10 वर्ष पहले जब हम यहां आए थे, तब क्षेत्र में कई कच्चे मकान थे। उस समय कहा था कि हम पक्के मकान बनाएंगे। आज क्षेत्र के अधिकतर परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण करवाया गया है। कुछ मकान जो पट्टे के नियम में रह गए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नियम बनाए हैं।

सबकुछ कैसे हुआ इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है- पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि किस तरह से अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया, इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर लाया गया, मेडिकल कॉलेज को तैयार किया गया, गोल्ड कॉम्प्लेक्स आया, नमकीन कलस्टर आया यह सब जानकारी जन-जन तक जाना बहुत जरूरी है। आपको भी पता होना जरूरी है। अवैध कॉलोनियों की लड़ाई विधायक जी लंबे समय से लड़ रहे थे और इन्हें वैध कराने में रतलाम को रोल मॉडल बनाया है। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य भी शुरू हो चुके हैं।

इन्होंने भी संबोधित किया नुक्कड़ सभा को

नुक्कड़ सभा को जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया और विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्र के रहवासियों को दी। नुक्कड़ सभा के दौरान मंच पर श्री काश्यप के साथ जिला महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, क्षेत्रीय पार्षद अनीता वसावा, सेक्टर प्रभारी अनुज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदलाल तोशावाड़, वार्ड संयोजक तेजसिंह हाड़ा, प्रभुलाल मेगवाल मंचासीन रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।