ब्रेकिंग खबर : कचनारा-ढोढर के बीच जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ऊंट, करीब एक घंटे लेट हुई ट्रेन, देखें हादसे का वीडियो

रतलाम रेल मंडल में कचनारा ढोढर के बीच एक ऊंट जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 14801 से टकरा गया। हादसे में ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया।

Apr 22, 2024 - 21:55
Apr 22, 2024 - 23:13
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-मंदसौर रेलखंड पर कचनारा-ढोढर के रेलवे ट्रैक पर हादसा हो गया। इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगना पड़ा। हादसे में ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण ट्रेन को काफी देर तक घटना स्थल पर खड़े रहना पड़ा।

जोधपुर से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम को करीब 7.08 बजे दलौता पहुंची थी। यहां चंद मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। कचनारा से आगे और ढोढर से पहले रेलवे ट्रैक पर एक ऊंट आ गया और ट्रेन से टकरा गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने का प्रयास किया जिससे ट्रेन झटके के साथ रुकी। ट्रेन रुकते ही यात्री उतर गए और आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

150

500
200

टक्कर से ऊंट ट्रेन के इंजिन फंस गया जिसे लोगों ने रस्सी बांध कर इंजिन और ट्रैक के सामने से हटाने का प्रयास किया। ऊंट हटाने के लिए जेसीबी मंगवाना पड़ी। ऊंट हटने के बाद ट्रेन रवाना हुई और निर्धारित समय से करीब एक घंटा सात मिनट की देरी से ट्रेन ढोढर पहुंची।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।