किराना लेने आने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की दुकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

किराने की दुकान पर सामान लेने आने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले बुजुर्ग आरोपी की दुकान प्रशासन ने ढहा दी।

Jul 28, 2023 - 15:07
Jul 29, 2023 - 12:26
 0
किराना लेने आने वाली बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की दुकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
बच्चियों से गंदी हरकत करने वाले बुजुर्ग किराना व्यवसायी की दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किराने का सामान लेने आने वाली मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग किराना व्यवसायी की दुकान पर प्रशासन बुलडोजर चला दिया। दुकान का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था।

प्रशासन का अमला शुक्रवार दोपहर अर्जुनगर स्थित आरोपी नाथूलाल राठौड़ के घर के पास पहुंचा और कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से उसगे मकान के अगले हिस्से तो ढहा दिया जहां वह किराना दुकान संचालित कर रहा था।

इसलिए हुई कार्रवाई

(आरोपी की दुकान पहले)

(आरोपी की दुकान अब)

गौरतलब है कि सालाखेड़ी पुलिस चौकी पर कुछ लोगों ने पहुंच कर अर्जुनगर निगवासी किराना व्यवसायी 60 वर्षीय नाथूलाल राठौड़ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरोपी राठौड़ किराना लेने आने वाली बच्चियों को दुकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत करता था। मामले में पुलिस ने उसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अश्लील हरकत करने की पुष्टि 7 वर्षीय और 9 वर्षीय दो बालिकाओं ने की महिला पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में की थी।

दुकान जाने से मना कर दिया था बच्चियों ने

बच्चियों के परिजन ने बताया था कि पीड़ित बच्चों ने आरोपी राठौड़ की दुकान जाने से मना कर देती थीं। जब उनकी मां ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि राठौड़ अंकल उनके साथ गलत हरकत करते हैं। इससे परिजन भड़क गए और बच्चियों के साथ पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।