‘मेरा तिरंगा मेरी शान’ हस्ताक्षर अभियान का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया शुभारंभ, ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान का महत्व बताया

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मेरा तिरंगा मेरी शान अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने का महत्व भी बताया गया।

Aug 15, 2025 - 00:12
 0
‘मेरा तिरंगा मेरी शान’ हस्ताक्षर अभियान का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया शुभारंभ, ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान का महत्व बताया
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से मेरा तिरंगा - मेरी शान अभियान हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने हस्ताक्षर कर किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान का स्मृति चिह्न भेंट कर इसकी जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान” अंतर्गत “हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रतलाम में भी परिषद से संबद्ध संस्थाओं, समाज सेवियों एवं नेतृत्व विकास पाठक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा “हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत की गई है। इसमें नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की।

मिट्टी व गोबर से बनी प्रतिमाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया

जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान के तहत मिट्टी से प्रतिमाएं निर्मित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मिट्टी की प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहेगी।

ये उपस्थित रहे

आयोजन में समाजसेवी गोविंद काकानी, जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के प्रभारी जयप्रकाश चौहान, परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पतंजलि योग प्रभारी विशाल वर्मा, बालकृष्ण तिवारी, सतीश टांक, अमान माहेश्वरी, अजय शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश सोलंकी, चरण सिंह जाधव, प्रदीप कुमार, जयराज सिंह देवड़ा, विजयेश राठौड़, परमानंद सिसौदिया एवं लेखापाल महावीर दास बैरागी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।