कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतरत्न अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजयेपी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को प्रेरणा पुंज बताया।

Dec 25, 2024 - 21:37
Dec 27, 2024 - 10:57
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतरत्न अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत निर्माण के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार कर रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब भारतीयों के लिये प्रेरणा का पुंज है। इस मौके पर शाहपुरा भोपाल के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसैदिया ने भी पुष्प अर्पित किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।