मुख्यमंत्री शिवराज ने रतलाम जिले के 500 से अधिक पीएम आवास हितग्राहियों के खातों में साढ़े 4  करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंदसौर में आयोजित एक समारोह में पीएम स्वनिधि योजना और शहर आवास योजना के पात्रों को लाभुन्वित किया। इसका सीधा प्रसारण किया गया।

Dec 8, 2022 - 22:42
 0
मुख्यमंत्री शिवराज ने रतलाम जिले के 500 से अधिक पीएम आवास हितग्राहियों के खातों में साढ़े 4  करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की
पीएम आवास योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते महापौर प्रहलाद पटेल।

पीएम स्वनिधि में 222 हितग्राहियों को 40 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति का लाभ मिला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने रतलाम जिले के 508 पीएम आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में 4 करोड़ 55 लाख 38 हजार रुपए किश्त की राशि के रूप में अंतरित किए गए। इस अवसर पर जिले के 222 हितग्राहियों को 40 लाख 90 हजार रुपए ऋण राशि की स्वीकृति एवं वितरण पीएम स्वनिधि योजना में प्रदान किया गया।

शुक्रवार को रतलाम नगर निगम के पीएम आवास योजना के 244 हितग्राही लाभान्वित हुए। इनमें जावरा के 50, आलोट के 49, ताल के 110, पिपलौदा के 30, धामनोद के 6, नामली के 11 सैलाना के 2 तथा बड़ावदा के 6 हितग्राही शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के सभी नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

महापैर पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आयुक्त हिमांशु भट्ट तथा पार्षदों ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के 244 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शहर के बीएलसी घटक के 81 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। 31 बीएलसी घटक के भवनों का भूमिपूजन व 31 हितग्राहियों प्रथम, 132 हितग्राहियों को द्वितीय तथा 81 हितग्राहियों को तृतीय किश्त सहित कुल राशि रुपए 203.50 लाख रुपए का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। पीएम स्वनिधि के 120 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

ये रहे मौजूद

नगर निगम रतलाम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सुनील सारस्वत, दिलीप गांधी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा व सुना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।