मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धनतेरस पर रतलाम आएंगे। वे यहां श्री महालक्ष्मी मंदिर जाकर माता के दर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

Oct 28, 2024 - 02:22
Oct 28, 2024 - 03:15
 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक
सीएम डॉ. मोहन यादव के धनतेरस को रतलाम प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने बैठक की। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने तैयारियों की समीक्षा की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धनतेरस पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपोत्सव पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का नगर आगमन हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 29 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे नगर आगमन संभावित है। वे नगर के माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन करने रतलाम आ रहे हैं।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पीरूलाल सोवणचा आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।