मतदाता जागरूकता रथ रवाना, कलेक्टर सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी, लोगों को मतदान के लिए शिक्षित और प्रेरित करेगा

निर्वाचन विभाग द्वारा रतलाम जिले के विकासखंडों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ भेजे गए हैं।

Aug 4, 2023 - 00:31
 0
मतदाता जागरूकता रथ रवाना, कलेक्टर सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी, लोगों को मतदान के लिए शिक्षित और प्रेरित करेगा
मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, समीप हैं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए मतदाता जागरूकता रथों को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ प्रत्येक विकासखंड के लिए भेजे गए हैं जो मतदाताओं को मतदान के लिए शिक्षित एवं प्रेरित करेंगे। 

जागरूकता रथ गांव-गांव में घूमकर निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। प्रत्येक प्रचार रथ में 8 बाय 10 आकार की एलइडी वीडियो वॉल सहित लगाई गई हैं। रथ रवाना देने के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।