कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी पहुंचे विधायक काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय, कुशलक्षेम जानी और शुभकामनाएं भी दीं

रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप पूरी तरह स्वस्थ होकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को कलेक्टर और एसपी सहित अन्य ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी और शुभकामनाएं दीं।

Jul 30, 2022 - 22:24
 0
कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी पहुंचे विधायक काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय, कुशलक्षेम जानी और शुभकामनाएं भी दीं
विधायक चेतन्य काश्यप की कुशलक्षेम जानने के बाद शुभकामनाएं देते कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी। पास हैं महापौर प्रहलाद पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभ चिंतकों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने भी कार्यालय पहुंच कर विधायक की कुशलक्षेम जानी। 

शनिवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी अभिषेक तिवारी ने भी विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारीद्वय ने काश्यप को शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल एवं प्रभारी निगमायुक्त अभिषेक गेहलोत भी उपस्थित रहे। श्री काश्यप को जनसपर्क कार्यालय में मिलने आए शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीगण ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में शहर का चौतरफा विकास होने का विश्वास जताया। 

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।