कलेक्टर ने एसडीएम को किया आगाह- आवेदकों को अनावश्यक रूप से नहीं आना पड़े जिला स्तरीय जनसुनवाई में

रतलाम कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अनुविभाग स्तर की जनसुनवाई को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है।

Jan 2, 2023 - 22:47
 0
कलेक्टर ने एसडीएम को किया आगाह- आवेदकों को अनावश्यक रूप से नहीं आना पड़े जिला स्तरीय  जनसुनवाई में
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, रतलाम कलेक्टर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के सभी एसडीएम को आगाह किया है और निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने अनुभाग स्तर पर होने वाली जनसुनवाई को ही प्रभावी बनाएं। आवेदकों को समस्या निराकरण के लिए अनावश्यक जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में नहीं आना पड़े।

कलेक्टर ने सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में एसडीएम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई के लिए आने में आमजन का ना केवल समय नष्ट होता है बल्कि उनको अनावश्यक रूप से आवागमन खर्च भी वहन करना पड़ता है।

150

कलेक्टर नें एसडीएम के साथ-साथ सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियोंतहसीलदारोंनायब तहसीलदारों तथा अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने विकासखंड में आवेदक की समस्या का हल सुनिश्चित करेंअपनी जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।