बड़ी खबर : कांग्रेस ने रतलाम को छोड़ कर प्रदेश के अन्य सभी नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशी किए तय, प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के 15 शहरों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम गुरुवार रात को तय कर दिए। प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर के साथ साझा की।

बड़ी खबर : कांग्रेस ने रतलाम को छोड़ कर प्रदेश के अन्य सभी नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशी किए तय, प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी
कमल नाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री.

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी तय करने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा से बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 16 में से 15 नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में रतलाम का नाम शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि गुरुवार को अचानक आए मोड़ के बाद रतलाम प्रत्याशी के चयन का मामला अधर में लटक गया।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जारी सूची में प्रदेश की 16 नगर निगमों में से 15 के नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के हस्ताक्षर से जारी सूची में रतलाम शहर का नाम शामिल नहीं होने से रतलामवासियों की धड़कने बढ़ गई हैं। सूची को कमल नाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है।

कांग्रेस द्वारा प्रदेश के 15 नगर निगम के लिए जारी महापौर प्रत्याशियों की सूची यहां भी देखें।

किस नगर निगम में कब होना है चुनाव

पहले चरण में 6 जुलाई को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना नगर निगम के लिए महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। इसी प्रकार दूसरे चरण में 13 जुलाई को कटनी, रतलाम, देवास, रीवा तथा मुरैना में वोटिंग होना है।

यह भी पढ़ें... प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में टिकट के लिए घमासान, कांग्रेसी अल्पसंख्यक नेताओं की लामबंदी ने अटकाया रतलाम महापौर का टिकट, कर रहे अल्पसंख्यक को टिकट देने की पैरवी