खरीफ फसल ऋण भुगतान की आखिरी तारीख 30 अप्रैल किए जाने की उठी मांग ताकि डिफाल्टर होने से बच जाएंगे हमारे किसान

केसीसी ऋण अदायगी के लिए 28 मार्च नियत है। इससे किसानों में चिंता है। उन्होंने आखिरी तारीख 31 30 अप्रैल करने की मांग उठाई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है।

Mar 26, 2022 - 00:56
Mar 26, 2022 - 01:00
 0
खरीफ फसल ऋण भुगतान की आखिरी तारीख 30 अप्रैल किए जाने की उठी मांग ताकि डिफाल्टर होने से बच जाएंगे हमारे किसान

पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सीएम शिवराज सिंह को पत्र लिखकर लगाई गुहार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसानों को खरीफ फसल को लेकर केसीसी ऋण भुगतान की अवधि बढ़ाने को लेकर मांग उठ रही है। अभी आखिरी तारीख 28 मार्च है जिसे 30 अप्रैल तक बढ़ाने का सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया है।

उक्त सुझाव का पत्र जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक जैन चौटाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा है। इसमें बताया गया है कि जिले के कई छोटे किसानों ने बताया है कि जिले में असमय ओलावृष्टि तथा बारिश होने से छोटे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। उपज खेतों में पड़ी हैं तथा मंडियों में भी त्योहारों की छुट्टियां आने से फसल मंडी तक नहीं पहुंच पाएगी।

इस कारण किसान खरीफ फसल ऋण का भुगतान आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 तक नहीं कर सकेंगे। अतः यह तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल 2022 की जाए। इससे छोटे किसानों को जिनकी संख्या जिले में 80% तक है, उनको इसका लाभ मिल सकेगा तथा डिफॉल्टर होने से बच जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।