डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज BHMS प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, समृद्धि, हर्षकुमार व तुषार को मिली विशेष सफलता

डीएचएमएस प्रथम वर्ष का डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रतलाम का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा।

Mar 17, 2024 - 21:09
 0
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज BHMS प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, समृद्धि, हर्षकुमार व तुषार को मिली विशेष सफलता
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को बीएचएमएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएचएमएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।

परीक्षा में कॉलेज की सम्रद्धि बाबेल ने 1000 में से 702 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हर्ष कुमार पटेल ने 673 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तुषार जादव ने 668 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष है।

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।