डॉ. अनीता मूथा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन का पदभार संभाला, विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज की नई डीन डॉ. अनीता मूथा ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विभागाध्यक्षों व पदाधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारू संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Apr 23, 2024 - 20:40
Apr 24, 2024 - 01:41
 0
डॉ. अनीता मूथा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन का पदभार संभाला, विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
नई डीन डॉ. अनीता मूथा का स्वागत करते निवर्तमान डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में डॉ. अनीता मुथा ने सोमवार को डीन का पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी पदस्थापना स्थानांतरित डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता के स्थान पर की गई है।

डॉ. मूथा का निवर्तमान डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. मूथा ने डॉ. गुप्ता से विधिवत डीन का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके सभी विभागाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने नई डीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। डीन डॉ. मूथा ने विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कॉलेज एवं अस्पताल से संबंधित चर्चा कर व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।