लेबवे व एमपैथ की पहल : मतदान के बाद उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर निःशुल्क होगी कोलेस्ट्रॉल तथा थाइरॉएड (टीएसएच) की जांच

रतलाम की लेबवे द्वारा मतदान के बाद उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने वालों की कोलेस्ट्रॉल और थाइरॉएड जांच निःशुल्क की जाएगी।

May 9, 2024 - 19:17
May 9, 2024 - 19:42
 0
लेबवे व एमपैथ की पहल : मतदान के बाद उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर निःशुल्क होगी कोलेस्ट्रॉल तथा थाइरॉएड (टीएसएच) की जांच
कलेक्टर राजेश कुमार बाथम को निःशुल्क जांच को लेकर लेटर सौंपते नीरज बरमेचा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 13 मई को मतदान होगा। मतदाता जागरूकता प्रोत्साहन तथा आधिकाधिक मतदान के लिए जागरूकता लाने के लिए लेबवे के संचालक नीरज बरमेचा तथा सहयोगी संस्था एमपैथ इंदौर ने पहल की है। संस्था द्वारा मतदान के बाद उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने वालों की कोलेस्ट्रॉल और थाइरॉएड (टीएसएच) की जांच निःशुल्क करने का ऐलान किया है। 

लेबवे के संचालक बरमेचा ने गुरुवार को कलेक्टर राजेश कुमार बाथम से भेंटकर बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा मतदान किया जाएगा उनके द्वारा अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाए जाने पर कोलेस्ट्रॉल और थाइरॉइड की जांच निःशुल्क की जाएगी। बरमेचा के अनुसार पुरुषों की कोलेस्ट्रॉल (सीरम कोलेस्ट्रॉल) की तथा महिलाओं टीएसएच (थाइरॉएड टीएसएच) की जांच निःशुल्क होगी। किसी भी मतदाता के लिए उपरोक्त दोनों में से कोई एक जांच निःशुल्क की जाएगी। 

150

13 से 31 मई तक ले सकेंगे लाभ

500
200

बरमेचा के अनुसार मतदाता 13 मई से लेकर 31 मई 2024 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। लाभ प्राप्त करने के लिए मतदाता रतलाम शास्त्री नगर फोरलेन स्थित लेबवे पर सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए नीरज बरमेचा के मोबाइल नंबर 93028 24420 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

यह भी देखें… स्वर्ण नगरी - स्वर्णिम पहल : मतदान करो, उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाओ, सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी और इलाज में छूट पाओ

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।