रतलाम की नगर सरकार का साधारण सम्मेलन आज, निगम के वर्ष 2024-25 के बजट सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी

रतलाम नगर निगम का सम्मेल 7 मार्च को होगा। इसमें बजट सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

Mar 7, 2024 - 08:50
Mar 7, 2024 - 08:51
 0
रतलाम की नगर सरकार का साधारण सम्मेलन आज, निगम के वर्ष 2024-25 के बजट सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी
नगर निगम रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आज 7 मार्च (गुरुवार) को सुबह 11.00 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में शहर के सभी टू लेन ओर फोर लेन मार्गों के सेन्ट्रल लाइट पोल पर प्रचार प्रसार हेतु स्मकलाइट बोर्ड के निर्माण, संचालन, रखरखाव को लायसेंस शुल्क के आधार पर 5 वर्ष की अवधि के लिए दिये जाने हेतु निविदा आमंत्रण पर चर्चा होगी। इसके अलावा अमृत सागर तालाब उद्यान में मनोरंजन पार्क के राजस्व सृजन, संचालन, रख रखाव और विकास के लिए एजेंसी का पीपीपी मोड निजी फर्म द्वारा संचालन/संधारण करने संबंधी उच्चतम निविदा दर राशि 12.00 लाख रुपए प्रतिवर्ष करन के का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसमें प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम विकास शाखा के आवंटित भवन/भूखण्ड की लीज अवधि आगामी तीस वर्ष के लिए बढ़ाए जाने के संबंध में भी चर्चा होगी। सम्मेलन में निगम का वर्ष 2024-25 का आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया जाएगा जिसे विचार-विमर्श उपरान्त पारित किया जाना है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।