घर दुआओं का : आनंद ग्राम अमलेटा में शुरू हुए दो आनंदम केंद्र, लोगों ने जरूरतमंदों के लिए दान की खुशियां

रतलाम में दो नए आनंदम केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। यहां लोग जरूरतमंदों के लिए वस्तुएं दान कर सकेंगे।

Jun 29, 2023 - 21:51
 0
घर दुआओं का : आनंद ग्राम अमलेटा में शुरू हुए दो आनंदम केंद्र, लोगों ने जरूरतमंदों के लिए दान की खुशियां
नए आनंदम केंद्र में बच्चों के साथ आनंद विभाग के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  आनंद ग्राम अमलेटा में आनंद विभाग रतलाम और सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौर के सहयोग से 2 आनंदम केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई लोगों ने केंद्र के लिए वस्तुएं दान की। केंद्र में दान से प्राप्त वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को भेंट की जाएंगी।

आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महसूस किया है कि समाज के हर वर्ग को आनंद का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए आनंद विभाग के द्वारा आनंदम केंद्र संचालित किए जाते हैं। समाज के जिस व्यक्ति के पास जरूरत से ज्यादा कोई चीज होवह उसे दान कर सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति वहां से अपनी आवश्यकता की वस्तु उठाकर ले जा सकता है। यह व्यवस्था निरंतर चलती रहेगी। आनंद ग्राम अमलेटा में आनंदम केंद्र खोले गए हैं। एक आनंदम केंद्र नई आबादी स्थित आंगनवाड़ी में खोला गया है।

बच्चों को मिलेगा आनंद

कार्यकर्ता रंभा ने बताया कि गांव में जो संपन्न परिवार हैं, वो यहां पहले भी कपड़े दे जाते थे। अब आनंदम केंद्र बनने से लेने वाले भी आते रहेंगे। दूसरा आनंदम केंद्र धौंसवास के रास्ते पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्र को बनाया गया है। संचालिका राजकुमारी ने बताया कि यहां बहुत सारे छोटे बच्चे हैं, जिनको खिलौने की चाहत रहती है। इस आनंदम केंद्र पर खिलौने उपलब्ध होंगे तो बच्चों को आनंद आएगा।  अमलेटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि गांव में सभी सद्भाव से रहते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग दान में रुचि लेते हैं, इसलिए ये सतत् चलता रहेगा।

हर शुक्रवार को आयोजित होती है आनंद सभा

इस अवसर पर आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत, मधु परिहार, सुरेंद्र अग्निहोत्री, ईश्वर सिंह राठौर उपस्थित थे। मप्र राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रति शुक्रवार आनंद सभा संचालित की जाती है। मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा अमलेटा के बच्चो को इसमें शामिल किया जाता है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अमलेटा को एक आदर्श ग्राम में विकसित किया जा रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।