न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का जिला अभिभाषक संघ ने किया अभिनंदन, न्यायमूर्ति बोले- ‘यह सम्मान अद्वितीय है’

रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भव्य अभिनंदन किया।

न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का जिला अभिभाषक संघ ने किया अभिनंदन, न्यायमूर्ति बोले- ‘यह सम्मान अद्वितीय है’
न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता को अभनंदन पत्र भेंट करते जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ रतलाम द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का स्वागत किया। इससे अभिभूत न्यायमूर्ति ने कहा- यह सम्मान अद्वितीय है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। स्वागत भाषण जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दिया। उन्होंने कहा कि कालिका माता की पावन धरा रतलाम का यह सौभाग्य है कि यहां पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे राजेश कुमार गुप्ता वर्तमान में ग्वालियर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के पद पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि आज संघ को उनका सम्मान करने का अवसर मिलना सभी के लिए गौरव की बात है। तत्पश्चात मंचासीन जिला न्यायाधीश रामजी गुप्ता एवं विशेष सत्र न्यायाधीश चुणावत ने भी विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें

रतलाम अभिभाषक संघ का सम्मान अद्वितीय : न्यायमूर्ति गुप्ता

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति गुप्ता ने कहा कि रतलाम अभिभाषक संघ द्वारा उनका जो सम्मान किया गया है, वह अद्वितीय है। उन्होंने अपने रतलाम कार्यकाल की यादें भी साझा कीं तथा रतलाम अभिभाषक संघ की प्रशंसा करते हुए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात जिला अभिभाषक संघ द्वारा न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता को शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन संघ सचिव चेतन केलवा ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशगण एवं बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

ये रहे उपस्थित

आयोजन में सहसचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, सैलाना अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद मुरेरा, पूर्व अध्यक्ष के. एल. राठौर, सचिव निमित्त व्यास, जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र सिंह पंवार, अनिल वर्मा, सतीष वर्मा, यश कैथवास, सौमेश वर्मा, रीना चौहान, दिव्या शर्मा, अरविंद बैरागी, चिकित्सा समिति के सुनील पारिख, डॉ. ईश्वर बोराना, वित्त समिति के नरेन्द्र सिंह, रेखा सांकला, अन्ना राणा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।