हाईब्रिडस बी.टी. कपास बीज का मूल्य निर्धारित, ज्यादा दाम लिए तो दर्ज हो जाएगी एफआईआर, अवैध भंडार भी नहीं कर सकेंगे

कृषि विभाग ने चेतनावी दी है कि बीटी कपास का बीज ज्यादा दाम में बेचने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसका अवैध भंडारण भी नहीं किया जा सकेगा।

May 27, 2023 - 09:06
 0
हाईब्रिडस बी.टी. कपास बीज का मूल्य निर्धारित, ज्यादा दाम लिए तो दर्ज हो जाएगी एफआईआर, अवैध भंडार भी नहीं कर सकेंगे
बीटी कॉटन बीज का दाम निर्धारित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में आगामी दिनों में कपास के बीज का क्रय-विक्रय होना है। इसके लिए बी.टी. कपास के बीज मूल्य निर्धारित करने के साथ ही बेचने की अनुमति जारी कर दी गई है। ज्यादा दाम में बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विजय चौरसिया ने बी.टी. कपास संकर बीज पैकेट बीजी1 का अधिकतम विक्रय मूल्य 635 एवं बीजी2 का अधिकतम मूल्य 853 रुपए निर्धारित किया गया है। उक्त बीज निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर विक्रय नहीं किया जा सकता है। अधिक मूल्य पर विक्रय करते पाए जाने पर बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज नियंत्रण आदेश 1983 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि अवैध रूप से कपास का क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन करते हुए पाए जाने पर कपास बीज को राजसात करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।