Society Building Inaugurated : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के नए भवन का विधायक काश्यप ने किया लोकार्पण, समाज के कार्यों को बताया अनुकरणीय

श्रीश्रीमाली समाज द्वारा समाज के भवन को नया स्वरूप दिया गया है। इसका लोकार्पण विधायक चेतन्य काश्यप ने किया।

Nov 15, 2021 - 18:29
Sep 9, 2022 - 14:29
 0
Society Building Inaugurated : श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के नए भवन का विधायक काश्यप ने किया लोकार्पण, समाज के कार्यों को बताया अनुकरणीय
श्रीमाली ब्राह्मण समाज के भवन के नए स्वरूप का लोकार्पण करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का रतलाम में गौरवशाली इतिहास रहा है। रतलाम की स्थापना के समय से समाज ने अपनी गतिविधियों से रतलाम शहर को समृद्ध किया है। समाज भवन के नए स्वरूप का शुभारंभ (Society Building Inaugurated) होना समाज की चेतना और समाज के सभी बंधुओं की सक्रियता को प्रदर्शित करता है।

उक्त विचार रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन के नए स्वरूप के लोकार्पण (Society Building Inaugurated) अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक होता है। सभी ने एकजुटता के साथ जो कार्य किया है वह अनुकरणीय है। अध्यक्षता करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप व्यास ने कहा श्रीमाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं ने अपने कार्यों से समाज का नाम सदैव रोशन किया है। समाज की गतिविधियां अनुकरणीय हैं। काश्यप ने अपनी ओर से समाज को 51 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। राहुल व्यास ने 21 हजार एवं संध्या कोटिया ने दो सीलिंग फैन प्रदान करने की घोषणा की।

भवन निर्माण में सहयोग करने वालों का आभार जताया

समाज के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने समाज द्वारा किए कार्यों की गतिविधि से अवगत कराते हुए कहा कि समाज द्वारा निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। समाज की गतिविधियां और यहां की प्रतिभाएं निरंतर बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के नए भवन के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी समाज बंधुओं धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में शहर में चौतरफा विकास करने एवं कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा करने पर समाजजनों ने विधायक चेतन्य काश्यप को शॉल ओढ़कर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन-पत्र भेंटकर सम्मानित किया। समाज के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए स्व. दिनेश दशोत्तर के परिजन द्वारा स्थापित आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले समाज के बंधुओं का सम्मान किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार प्रदर्शन समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं समाज बंधु उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।