सिक्ख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व पर व्याख्यान और लंगर आज

सिक्ख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास जी पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसके बाद लंगर का आयोजन भी होगा।

May 5, 2023 - 09:11
 0
सिक्ख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व पर व्याख्यान और लंगर आज
डॉ. सुखप्रीत सिंघ उधोके एवं गुरु अमरदास जी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिक्ख पंथ के तीसर गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व मानाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 5 मई को श्री गुरुद्वारा साहेब, गुरु सिंघ सभा न्यू रोड पर व्याख्यान का आयोजन होगा।

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा आयोजित व्याख्यान में प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक एवं चितक डॉ. सुखप्रीत सिंघ उधोके संबोधित करेंगे। समिति द्वारा आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया है। समिति के देवेंद्र वाधवा ने बताया व्याख्यान के बाद गुरु का लंगर बटेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।