पूर्व CM कमलनाथ ने MP सरकार के किस निर्णय के लिए कहा कि- यह व्यवसाय को तबाह कर देगा, व्यापारियों का साथ देने का भरोसा भी दिलाया

मप्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मप्र सरकार की कथनी-करनी पर अंतर बताया है। उन्होंने सरकार के एक निर्णय को व्यवसाय को तबाह करने वाला बताया है। उन्होंने व्यापारियों का समर्थन देने की बात कही है।

Dec 15, 2021 - 16:47
Dec 17, 2021 - 04:50
 0
पूर्व CM कमलनाथ ने MP सरकार के किस निर्णय के लिए कहा कि- यह व्यवसाय को तबाह कर देगा, व्यापारियों का साथ देने का भरोसा भी दिलाया
कमल नाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र सरकार ने 1 जनवरी से कपड़े पर लगने वाला जीएसटी 5 से बढ़ा कर 12 करने का निर्णय लिया है। इसका व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से कपड़ा व्यवसाय तबाह हो जाएगा। उन्होंने यह प्रतिक्रिया अपने ट्विटल हैंडल पर दी।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि कपड़े पर 1 जनवरी 2022 से जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% करने और ई-वे बिल के निर्णय का कपड़ा व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकार के इस निर्णय से कपड़ा व्यवसाय तबाह हो जाएगा, बर्बाद हो जायेगा।

150

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का कहना है कि सरकार को कपड़े पर प्रस्तावित जीएसटी दर वृद्धि को तत्काल निरस्त करना चाहिए। उन्होंने कपड़ा और अन्य रोज़मर्रा की जरूरी वस्तुओं को ई-वे बिल के दायरे से बाहर लाकर व्यापारियों की मांगों पर तत्काल सहानुभूति पूर्ण निर्णय लेने की बात भी की है। कमलनाथ व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस उनकी इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है। इस संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

500
200

30 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची महंगाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज भी कसा कि- जो लोग चुनाव के पूर्व वादा करते थे कि “अब की बार महंगाई से राहत वाली सरकार“, उनकी सरकार में अब थोक महंगाई दर 30 साल के सबसे ऊंचे स्तर 14.23% पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि- भाजपा सरकार में कच्चे तेल, खाद्य पदार्थ, सब्जियां, रोज़मर्रा की वस्तुएँ सभी की कीमतें निरंतर आसमान को छू रही हैं। इससे बेख़बर भाजपा सरकार में अभी भी जनता को गुमराह करने का खेल जारी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।