बूथ विजय संकल्प अभियान में सशक्त भूमिका निभाए भाजपा महिला मोर्चा : प्रदीप पांडेय

भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने महिला मोर्चा की बैठक लेकर उसे महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाने का आह्वान किया।

May 10, 2023 - 23:58
 0
बूथ विजय संकल्प अभियान में सशक्त भूमिका निभाए भाजपा महिला मोर्चा : प्रदीप पांडेय
बैठक को संबोधित करते प्रदीप पांडेय।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। इसमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने महिला मोर्चा के बूथ विजय संकल्प अभियान में सशक्त भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा की बैठक के आरंभ में पार्टी के पितृपुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा, जिला महामंत्री अनीता पाहूजा व सुमन मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया मंचासीन रहीं। जिला प्रभारी पांडेय ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार ने लागू की हैं। इनका लाभ सभी पात्र महिलाओं को दिलाने में महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाए। पांडेय ने जिला पदाधिकारियों के प्रभार वाले मंडलों के कार्यों की समीक्षा भी की।

मोर्चा की जिलाध्यक्ष पटवा ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक में महिला मोर्चा के अन्य कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान मंजु पांचाल, सीमा अग्रवाल, तृप्ति सिंह, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या शर्मा, जीवन ज्योति, सरिता लोढ़ा, कुसुम सोलकी, पद्मा पोरवाल, मीना टांक, सुनीता श्रीवास्तव, सपना दुबे, मनीक्षी सांखला, भारती पाटीदार एवं आशा भाटी सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।