पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी ! प्रदेश के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए गृह विभाग ने प्रदेश के 84 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी प्रदान की है।

May 7, 2026 - 23:06
 0
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी ! प्रदेश के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची
राजस्थान के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ जयपुर । राजस्थान के गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी की। राजस्थान पुलिस सेवा के प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पदस्थ 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादला आदेश जारी किए हैं। डिजिटल हस्ताक्षर से जारी तबादला सूची में जयपुर सहित विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।