बूथ विस्तार अभियान 2.0 : भाजपा शबरी मंडल की समीक्षा बैठक दिया बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र

भाजपा के शबरी मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें पदाधिकारियों ने बूथ विस्तार अभियान 2.0 को सफल बनाने की जानकारी दी।

Mar 18, 2023 - 00:40
 0
बूथ विस्तार अभियान 2.0 : भाजपा शबरी मंडल की समीक्षा बैठक दिया बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र
शबरी मंडल की समीक्षा बैठक को संबोधित करते भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा द्वारा बूथ विस्तार अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत रतलाम ग्रामीण के भाजपा शबरी मंडल की शक्ति केंद्र समीक्षा बैठक पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां समझाते हुए बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र भी दिया गया।

समीक्षा बैठक में भाजपा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आईटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं हितग्राही प्रभारी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तार अभियान जिला प्रभारी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिए भाजपा का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसमें मतदाता सूची की पन्ना समिति तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पदाधिकारियों को बताया गया कि बूथ जीता चुनाव जीता का मूल मंत्र लेकर हमारा संगठन हर चुनाव मे अपना परचम लहराता है, तो वह बूथ मैनेजमेंट के कारण ही संभव है।

इससे पूर्व शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने स्वागत भाषण देते हुए शक्ति केंद्रों की टोली के करणीय कार्यो की जानकारी दी। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ विस्तार अभियान के युवा मोर्चा प्रभारी मूणत ने अभियान को सफल बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने संगठन एप की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। संचालन मंडल महामंत्री अमृतलाल पाटीदार ने किया। आभार मन्नालाल पाटीदार ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।