MBA के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों को मिली उल्लेखनीय सफलता

रतलाम के श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस का एमबीए प्रथम और तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उल्लेखनीय रहा।

May 21, 2024 - 10:58
 0
MBA के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों को मिली उल्लेखनीय सफलता
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की एमबीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें रतलाम के श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कॉलेज के संचालक मंडल के उमेश शर्मा ने बताया कि एमबीए तृतीय सेमेस्टर की श्रुतकीर्ति व्यास ने 80.54% के साथ प्रथम, कोकिला यादव ने 78.72% के साथ द्वितीय एवं रश्मिता गोलानी ने 78.54% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एमबीए प्रथम सेमेस्टर की ख़ुशी लुनिया ने 70.40% के साथ प्रथम, मानसी काले ने 70% के साथ द्वितीय एवं आस्था जोशी ने 69% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बैरागी व प्राध्यापकगण प्रो. दीपक शर्मा, प्रो. आयुषी शर्मा, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. पल्लवी शुक्ला, प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. सना खान, प्रो. शैलेश शाह आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि 65% से अधिक अंक हासिल करने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या 47 रही। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थापक बाबूजी गोपाल शर्मा ‘टंच’ एवं चेयरमैन भरत शर्मा ‘टंच’ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।