अहिंसा ग्राम में वातावरण का एक परिवर्तन हुआ, दूसरा डोसीगांव में स्वयं के घर में होगा- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम का अहिंसा ग्राम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आदर्श प्रकल्प होकर यहां लोगों का जीवन बदला है। विधायक काश्यप व परिवार ने यहां के रहवासियों के साथ दीपोत्सव मनाया।

Oct 24, 2022 - 19:16
Oct 25, 2022 - 22:20
 0
अहिंसा ग्राम में वातावरण का एक परिवर्तन हुआ, दूसरा डोसीगांव में स्वयं के घर में होगा- विधायक चेतन्य काश्यप
अहिंसा ग्राम के रहवासियों को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

'आपका जीवन मंगलमय बने आपकी अपनी संपत्ति बने यही हमारा मुख्य लक्ष्य'

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपोत्सव के शुभ अवसर पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित अंहिसा ग्राम में विधायक चेतन्य काश्यप ने परिवार के साथ पहुंचकर रहवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी और मिठाई वितरीत की। काश्यप ने कहा कि अंहिसा ग्राम की परिकल्पना निश्चित तौर पर जीवन में बदलाव करने की थी। जीवन में बदलाव के लिए स्वयं का आवास होना और उसका वातावरण अच्छा होना सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है।

दीप मिलन समारोह में विधायक काश्यप ने कहा कि अहिंसा ग्राम वासियो ने लंबे समय से अच्छे नागरिक व परिवार के मुखिया के रूप में स्वयं को स्थापित किया है और निश्चित तौर पर बच्चों का भविष्य भी बदला है। जीवन में बदलाव एक दिन में नहीं आता, धीरे-धीरे आता है, बदलाव आने में समय लगता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के डोसीगांव में फ्लैट हेतु जिन्होंने आवेदन किया था, वह स्वीकृत हो चुके हैं। 8 से 9 लाख का आवास तीन लाख रुपए में प्राप्त होगा। इसके लिए अभी 35 हजार रुपए जमा किए हैं। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, परंतु इसमें कुछ राशि और आप एकत्र करें।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन मिलाएगा राशि

काश्यप ने कहा कि मैं अभी हमने निश्चित नहीं किया है लेकिन जितनी राशि आप एकत्र करेंगे उसके अनुसार आपसे सामूहिक बात कर के फाउंडेशन से राशि मिलाकर आपके लोन का वजन कम करेंगे, ताकि परिवार पर वजन नहीं बढे़। एक परिवर्तन आपका अहिंसा ग्राम में आकर हुआ और दूसरा परिवर्तन स्वयं के घर में जाने से होगा। यह परिवर्तन का दौर है, आपका जीवन मंगलमय बने, आपकी अपनी संपत्ति बने हमारा मुख्य लक्ष्य यही है। यदि आप यहां से विदा भी होंगे तो साथ में हम कहीं न कहीं आपके परिवार के साथ जुडे़ रहेंगे।

यह भी देखें... विधायक चेतन्य काश्यप ने डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास में रह रहे परिवारों के साथ मनाई दीपावली, आवास की किश्तें भरने की दी समझाइश

ये रहे मौजूद

आयोजन में काश्यप के साथ मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप, डॉ. मनोरमा चोहान, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, पूर्वी काश्यप, श्रवण काश्यप, अमि काश्यप, समीक्षा एवं सारांश काश्यप उपस्थित रहे। अहिंसा ग्राम समिति के सदस्य मनोहर पोरवाल, अशोक तांतेड़, निर्मल लुनिया, डॉ. नरेंद्र मेहता, मुकेश जैन, अनुज छाजेड़, नीलेश जैन, चंदन जैन, चंद्रकांत मांडोत सहित अहिंसा ग्रामवासियों के परिवार भी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।