भाजपा का महासंपर्क अभियान : विधायक चेतन्य काश्यप ने घर-घर दस्तक देकर पहुंचाया प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, हाथ जोड़कर देश में फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत विधायक चेतन्य काश्यप ने की। इस मौके पर उन्होंने घर-घर दस्तक दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साझा किया।

Jun 21, 2023 - 21:36
 0
भाजपा का महासंपर्क अभियान : विधायक चेतन्य काश्यप ने घर-घर दस्तक देकर पहुंचाया प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, हाथ जोड़कर देश में फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान
महासंपर्क अभियान के दौरान देश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान का घर-घर दस्तक देकर विधायक चेतन्य काश्यप ने डालूमोदी बाजार चौराहे से शुभारंभ किया। उन्होंने आमजन से मुलाकात कर केंद्र के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए कार्यों की जानकारी दी। बाद में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

विधायक काश्यप का महासंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत सत्कार किया। काश्यप ने व्यवसायिक क्षेत्र के साथ घरों में पहुंचकर आमजन से चर्चा की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के दौरान हुए ऐतिहासिक कार्यों का संदेश सब तक पहुंचाया। महासंपर्क अभियान गणेश देवरी पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। यहां काश्यप ने आमजन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। सभा का संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार जयवंत कोठारी ने माना।

महासंपर्क में ये रहे उपस्थित

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि महासंपर्क अभियान में काश्यप के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, भाजपा जिला महामंत्री, एमआईसी सदस्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, आईटी सेल जिला संयोजक नीलेश राव, सोश्यल मीडिया जिला संयोजक, करण वशिष्ठ, शबाना खान, सुदीप पटेल, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल राठी, महेश अग्रवाल, शांतिलाल उपाध्याय, सोनू चौहान, प्रभु सोलंकी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।