धर्म-संस्कृति : विधायक चेतन्य काश्यप ने मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पहुंचे, अन्नकूट महोत्सव में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया

रतलाम के श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में आंवला नवमी पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में शहर विधायक चेतन्य काश्यप पहुंचे और दर्शन-वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया।

Nov 21, 2023 - 21:27
Nov 29, 2023 - 14:27
 0
धर्म-संस्कृति : विधायक चेतन्य काश्यप ने मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पहुंचे, अन्नकूट महोत्सव में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव के दौरान दर्शन-वंदन के लिए पहुंचे विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में आंवला नवमी को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन-वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर पर आयोजित अन्नकूट में हज़ारों की संख्या में शहरवासियों ने भी प्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, न्यास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, सचिव संजय दलाल, दीपक पटेल, पुष्पेन्द्र खण्डेलवाल, पुनित भारद्वाज, मनीष शर्मा, गोपाल सैनी, दीपक सिसौदिया, जयपाल चौहान, नरेन्द्र देवड़ा, मंदिर के पुजारी हितेश पंडित, हार्दिक शर्मा सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।