सेवा का सम्मान ! राष्ट्र सेवक कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का अभिनंदन 27 जून को, CM डॉ. मोहन यादव रहेंगे उपस्थित- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राष्ट्र सेवक कन्हैयालाल मौर्य का अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर उन पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन भी होगा।

Jun 20, 2025 - 00:48
Jun 20, 2025 - 01:28
 0
सेवा का सम्मान ! राष्ट्र सेवक कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का अभिनंदन 27 जून को, CM डॉ. मोहन यादव रहेंगे उपस्थित- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
कन्हैयालाल मौर्य अभिनंदन समिति की बैठक को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) अभिनन्दन समारोह समिति की बैठक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई। इसमें मौर्य द्वारा उनके जीवन में राष्ट्र सेवा के अनुभव पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन और उनका अभिनन्दन 27 जून को करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लुनिया उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने बताया कि अभिनन्दन समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उपस्थित रहने की स्वीकृति दी है। आयोजन बरबड़ रोड़ स्थित श्रीजी पैलेस में आयोजित होगा।

10 वर्ष की आयु में बन गए थे बाल स्वयं सेवक

उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का जन्म 12 जून 1936 को हुआ था। वे 10 वर्ष की आयु में ही बाल स्वयंसेवक बन गए। इसके पश्चात जनसंघ की स्थापना से वे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हुए और 90 वर्ष की आयु में अब तक सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर उनके जीवन में राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जीवन के अनुभव एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों के विचारों को संकलित कर पुस्तक प्रकाशन किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।