PhD पाठ्यक्रम का प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए अधिसूचना जारी, 15 दिन में कराना होगा भुगतान, जाने- कितना शुल्क देना होगा आपको

यदि आप विक्रम विश्वविद्याल में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित हो चुके हैं तो शुल्क अब इसका शुल्क जमा करा सकते हैं। इसके लिए विक्रम विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर 15 दिन में शुल्क जमा कराने के लिए कहा है।

Jun 1, 2022 - 00:15
Jun 1, 2022 - 00:16
 0
PhD पाठ्यक्रम का प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए अधिसूचना जारी, 15 दिन में कराना होगा भुगतान, जाने- कितना शुल्क देना होगा आपको
पीएचडी फीस अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएचडी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा कराने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार 15 दिन के भीतर शुल्क जमा कराना जरूरी है।

विश्विद्यालय के कुल सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पीएचडी के पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा एवं आरएसी के माध्यम से किया जा चुका है। अब सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, पीएसडी कोर्स वर्क, रिसर्च सेंट, लाइब्रेरी फीस, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च लेबोरेटरी, विश्वविद्यालय डेवलपमेंट, आइडेंटिटी कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के शुल्क जमा कराना है। चयनित अभ्यर्थियों की कुपति द्वारा अनुमोदित सूची विश्विद्यालय की वेबसाइट पर प्रसारित की जा चुकी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।