फिर चमका अभ्यास इंस्टिट्यूट ! 12वीं के रिजल्ट में छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन, अभिषेक पाटीदार ने हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक, अब NEET पर नजर

रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक पाटीदार ने 90.4% अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि 53 में से 42 से अधिक छात्रों ने 70% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।

फिर चमका अभ्यास इंस्टिट्यूट ! 12वीं के रिजल्ट में छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन, अभिषेक पाटीदार ने हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक, अब NEET पर नजर
एमपी बोर्ड की 12 कक्षा की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के संचालक राकेश कुमावत और स्टाफ के साथ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। लगातार बेहतर परिणाम देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सफलता का परचम लहराया। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Google NewsFollow Us

बुधवार को जैसे ही बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में उत्सव का माहौल बन गया। डायरेक्टर, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर फूल-मालाओं, मिठाई वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डायरेक्टर राकेश कुमावत के अनुसार, इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार, निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील जावरा (रतलाम), ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

53 में से 42 को मिले 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक

परिणामों की खास बात यह रही कि संस्थान के कुल 53 विद्यार्थियों में से 42 से अधिक छात्रों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। यह आंकड़ा न सिर्फ बेहतर परिणाम का संकेत है, बल्कि संस्थान में मिल रहे व्यवस्थित मार्गदर्शन और पढ़ाई के माहौल को भी दर्शाता है।

ये भी पढ़ें

... तो दूसरे प्रयास में हों शामिल

डायरेक्टर राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों से कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं के किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।

NEET की भी कर रहे तैयारी

अभ्यास इंस्टिट्यूट की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की भी तैयारी कर रहे हैं। संस्थान लंबे समय से रतलाम और आसपास के विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने के सपने की दिशा में तैयार कर रहा है। यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले छात्र बोर्ड में अच्छे अंक लाने के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें

3 मई को होगी NEET

आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। संस्थान का यह समन्वित मॉडल जहां बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी साथ-साथ कराई जाती है, छात्रों के करियर को नई दिशा दे रहा है। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि आने वाली NEET परीक्षा में भी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें