तंत्र-मंत्र द्वारा दो गुने करने का झांसा देकर वृद्धा से ठग लिए 1 लाख रुपए और 20 तोले सोने के गहने, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात महिला के विरुद्ध केस

रतलाम जिले के जावरा में एक ठग महिला ने दो गुने करने का झांसा देकर 1 लाख रुपए और 20 तोले सोने के गहने ठग लिए।

Feb 27, 2024 - 20:00
 0
तंत्र-मंत्र द्वारा दो गुने करने का झांसा देकर वृद्धा से ठग लिए 1 लाख रुपए और 20 तोले सोने के गहने, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात महिला के विरुद्ध केस
दो गुने करने के नाम पर ठगे रुपए और गहने।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक ठग महिला ने जिले के जावरा में 70 वर्षीय महिला ने 1 लाख रुपए और 20 तोले सोने के गहने ठग लिए। महिला ने रुपए और गहने दो गुने करने का झांसा देकर ठगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जावरा के पिपलौदा रोड पर स्थित अम्बिका धामेड़ी हाउस निवासी 71 वर्षीय भेरूलाल पाटीदार ने जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी संपतबाई (70) दिन में घर में अकेली रहती हैं। गत 7 फरवरी को शांताबाई नामक एक अज्ञात महिला घर पहुंची और वृद्धा संपतबाई को तंत्र-मंत्र कर गहने दो-गुने करने का लालच दिया। संपतबाई उसके झांसे में आ गईं। ठग शांताबाई ने 7 से 23 फरवरी के दरमियान कई बार दोपहर में संपतबाई के घर आई और करीब 1 लाख रुपए तथा 20 तोले सोने के गहने ठग ले गई। पुलिस ने अज्ञात शांताबाई नामक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।