ऐसे मनेगा विजयोत्सव : करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जुलाई को भाजयुमो निकालेगा मशाल रैली, धूमधाम से मनेगी 25वीं वर्षगांठ

देश इस वर्ष करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस मौके पर रतलाम में भाजयुमो द्वारा विशाल मशाल रैली निकाली जाएगी।

Jul 24, 2024 - 22:03
Jul 24, 2024 - 22:04
 0
ऐसे मनेगा विजयोत्सव : करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जुलाई को भाजयुमो निकालेगा मशाल रैली, धूमधाम से मनेगी 25वीं वर्षगांठ
करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमों की मशाल रैली 25 जुलाई को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करगिल विजय दिवस 26 जुलाई को देश में सभी जगह उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष करगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ है जो धूमधाम से मनेगी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) 25 जुलाई की शाम नगर में विशाल मशाल रैली निकालेगा।

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि मशाल रैली गुरुवार शाम 06.00 बजे शहीद चौक (शहर सराय) से प्रारंभ होगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापिस शहीद चौक पर ही संपन्न होगी। मूणत ने बताया कि भाजयुमो द्वारा करगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। युवा मोर्चा ने सभी युवाओं से मशाल रैली में शामिल होकर करगिल विजय के वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।