जिला पंचायत प्रधान के पद पर परमेश मईड़ा की पुनः बहाली, पूर्व उपाध्यक्ष धाकड़ सहित अन्य ने मुंह मीठा करवा कर दी बधाई और शुभकामनाएं

रतलाम के जिला पंचायत प्रधान का पद मंगलवार को परमेश मईड़ा ने पुनः संभाल लिया। इस मौके पर सहयोगियों और ईष्ट-मित्रों ने मुंह मीठा करा कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Jan 4, 2022 - 17:39
Jan 4, 2022 - 18:10
 0
जिला पंचायत प्रधान के  पद पर परमेश मईड़ा की पुनः बहाली, पूर्व उपाध्यक्ष धाकड़ सहित अन्य ने मुंह मीठा करवा कर दी बधाई और शुभकामनाएं
पुनः जिला पंचायत प्रधान बनने पर परमेश मईड़ा का जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डी. पी. धाकड़ सहित अन्य ने किया स्वागत और बधाई दी।

www.acntimes.comएसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत, जनपद और पंचायत प्रधान (अध्यक्ष) पद की पुनः बहाली कर दी गई है। इसके चलते मंगलवार को रतलाम जिला पंचायत प्रधान पद पर परमेश मईड़ा की पुनः बहाली हो गई। उन्होंने कार्यालय पहुंच कर कार्यभार संभाला।

प्रधान पद पर पुनः बहाली पर मईड़ा का जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डी. पी. धाकड़ सहित अन्य द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर मईड़ा को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बाबूलाल राठौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत के दौरान परमेश मईड़ा ने कहा प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुसार लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।