प्रभु प्रेमी संघ 13 नवंबर को मनाएगा पाटोत्सव एवं स्वामी श्री अवधेशानंद गिरिजी का जन्मोत्सव, संघ का स्थापना दिवस भी मनेगा

प्रभुप्रेमी संघ रविवार को धार्मिक आयोजन करेगा। इस दौरान जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर का जन्मदिन मनाया जाएगा।

Nov 13, 2022 - 00:56
 0
प्रभु प्रेमी संघ 13 नवंबर को मनाएगा पाटोत्सव एवं स्वामी श्री अवधेशानंद गिरिजी का जन्मोत्सव, संघ का स्थापना दिवस भी मनेगा
जूना पीठाधीश्वर आचार्य एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंदगिरि जी महाराज।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूना पीठाधीश्वर आचार्य एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंदगिरि जी महाराज का आविर्भाव दिवस एवं प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस 13 नवंबर को पाटोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पादुका पूजन,भजन संध्या और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा।
प्रभु  प्रेमी संघ रतलाम के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया टाटा नगर-बुद्धेश्वर रोड स्थित श्री बुद्धेश्वर सत्संग हाल में पाटोत्सव का आयोजन 13 नवंबर को शाम 4 से प्रारंभ होगा। सुरोलिया ने सभी गुरु भक्तों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।